हापुड़, मार्च 10 -- एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में रेंजर्स प्रभारी प्रो.पूनम भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रेंजर्स भारत के स्काउट एवं गाइड की एक वरिष्ठ शाखा है, जो महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं शारीरिक, मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला संगठन कमिश्नर नीता कौशिक ने नवीन पंजीकरण के तहत छात्राओं को प्रार्थना, झंडा गीत, नियम,स्वागत ताल, प्रतिज्ञा के संबंध में जानकारी दी। रेंजर्स की भूमिका एवं उनके कार्यों पर अपना व्याख्यान दिया। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो.अमिता शर्मा ने छात्राओं को रेंजर्स में प्रतिभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रो.करुणा गुप्ता, डॉ. नीशू यादव, साधना, डॉ.धनेश्वरी कबीरा आदि प्राध्यापिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.