अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। बख निवासी नवीन चंद्र आर्या पुत्र कृपाल राम ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। नवीन एसएसजे विवि से ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीएड की डिग्री भी यहीं से ली। सफलता का श्रेय देते हुए नवीन ने अपने माता-पिता, भाई के अलावा प्रो. सोनू द्विवेदी, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, प्रो. संजीव आर्य रमेश मौर्य, पवन यादव, योगेश डसीला का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...