हल्द्वानी, अगस्त 9 -- रामनगर। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दिल्ली फ्रीडम हाफ मैराथन रामनगर निवासी सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवीन ने 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 10.5 किमी की मेराथन एक घंटा 6 मिनट की टाइमिंग से पूरी कर खिताब जीता। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य पर आयोजित मैराथन में देश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वहीं उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल एमएल असवाल, जिलाध्यक्ष कर्नल बीएस रौतेला, हेमपुर के अध्यक्ष कर्नल दिनेश बिष्ट, भुवन डंगवाल सहित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने हर्ष व्यक्त व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...