मेरठ, मई 4 -- जिले में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गौशालाओं के प्रबंधन को लेकर डीएम डॉ. वीके सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने मवाना, माछरा, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ में नवीन गोशालाओं के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और देरी पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई। डीएम ने नवीन गोशालाओं के निर्माण की सुस्त रफ्तार पर असंतोष व्यक्त किया। संबंधित ब्लाक के बीडीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और निर्माण कार्यों को अविलंब पूरा कराएं। शहर और ग्रामीण इलाकों में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए डीएम ने समस्त बीडीओ और अधिशासी अधिकारियों को कैटल कैचर खरीदने के निर्देश दिए हैं। योजना के अनुसार डीएम ने जिला पंचायत को छह कैटल कै...