पटना, मई 11 -- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दिवंगत पिता नवीन किशोर सिन्हा को पद्मभूषण देने की मांग की है। इस बाबत भाजपा नेता ने सीएम सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है। पत्र में भाजपा नेता ने कहा है कि नवीन किशोर सिन्हा बिहार की सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रबल स्तंभ थे। उनका सम्पूर्ण जीवन 'राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत को समर्पित रहा। इसलिए उनके सामाजिक योगदान का दस्तावेजीकरण कर राज्य सरकार की ओर से उनके कार्यों पर शोध कराया जाए। बिहार सरकार केंद्र से मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान के लिए अनुशंसा करे। यह भी पढ़ें- नवीन किशोर सिन्हा को मिले पद्मभूषण : कल्लू यह भी पढ़ें- प्रदेश में परिवहन क्षेत्र की स्थिति से नितिन नवीन को कराया अवगत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...