पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। होली पर्व के आयोजन को लेकर निरंजन कुंज विकास समिति की बैठक महामातेश्वरी मंदिर प्रांगण में बुलाई गई। समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने समिति के अध्यक्ष शिव गोपाल शर्मा तथा कॉलोनी में अन्य लोग जिनका स्वर्गवास इस वर्ष हो गया था। उनको श्रद्धांजलि देने के बाद गत वर्ष की बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। निरंजन कुंज विकास समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन की बात कही, जिस पर सर्वसमिति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संरक्षक मंडल में एडवोकेट ज्ञानेंद्र अग्रवाल, भूपेंद्र जोशी, अध्यक्ष विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ संजू, मनोज अग्रवाल, अंकुर भदौरिया, लालता प्रसाद सागर महामंत्री, सचिव राजेश शुक्ला, संयुक्त सचिव कैलाश पंत, प्रदीप मिश्रा, विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह,कानूनी सलाहकार एडवोकेट प्रश्नजीत एव...