महाराजगंज, मई 3 -- महराजगंज। खरीफ सीजन में धान की खेती करने वाले केसीसी वाले किसान अपने केसीसी का नवीनीकरण करा सकते हैं। लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि केसीसी में छह महीने के भीतर फसली ऋण में नवीनीकरण होना जरूरी है। पर अधिकांश किसान ऐसा नहीं कर रहे हैं। नवीनीकरण नहीं होने पर ब्याज दर बढ़ जाता है। ऐसे में बाद में कर्ज लौटाने में किसानों को दिक्कत होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...