औरंगाबाद, मार्च 19 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार से प्रखंड क्षेत्र में सघन सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पांडेय एवं वरिष्ठ नेता नीतीश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सिमरी धमनी, बैरिया, सोनौरा, अंकोरहा, कंकेर, केरका, नाउर, गोगो एवं ठेंगो पंचायतों में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान में विकास कुमार सिंह, ललन मेहता, उमेश गुप्ता, मिथलेश कुशवाहा, संतोष मिश्रा, दिलीप मेहता, सुनील सिंह चौहान, अजय कुशवाहा, उपेंद्र पासवान और बिपुल पांडेय सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्...