औरंगाबाद, जनवरी 5 -- नवीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर बाजार स्थित मंसूरी मोहल्ला में आग तापते समय एक महिला झुलस गई। घायल महिला स्व. कन्हाई साव की पत्नी प्यारी देवी है। परिजनों ने बताया कि आग तापते समय अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गई। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नबीनगर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.