औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के सतर धनाव गांव में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय विराट शिव गुरु महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रखंड सहित आस-पास के क्षेत्रों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य आयोजक वीरेंद्र सिंह, शिवपूजन सिंह एवं निर्भय कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि महोत्सव का महत्व स्थानीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल सहित अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, प्रवचन, आध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.