औरंगाबाद, जनवरी 29 -- नवीनगर रोड से पोखराही, सुरार, दिघी और घिरीसीडी गांव होते हुए बारुण जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह मार्ग एनटीपीसी बिजली परियोजना सहित आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, लेकिन इसके निर्माण या मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। करीब तीन किलोमीटर लंबाई में सड़क पूरी तरह टूट गई है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है और सड़क जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीण अभिषेक सिंह, मंटू सिंह, चंदन सिंह, अजीत कुमार सिंह, सुरेंद्र चौहान, देवेंद्र राम, अजय यादव, भीम कुमार यादव, संजीव कुमार सिंह उर्फ महात्माजी, रोमी राज और जयेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैक...