औरंगाबाद, जून 11 -- नवीनगर नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को सामान्य बोर्ड की बैठक नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती एवं उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रजक उपस्थित रहे। नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, वित्तीय प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत और बजट बैठक की शुरुआत गत बैठक की संपुष्टि के साथ हुई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्य पार्षद प्रियंका सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के सभी 14 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराना है, ताकि नागरिकों को समय पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

योजनाओं पर चर्चा बैठक में सफाई टेंडर, बाढ़-सुखाड़, होल्डिंग...