औरंगाबाद, सितम्बर 10 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर में मंगलवार को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संतन सिंह ने की, जबकि संचालन शंकर प्रसाद ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर नवीनगर को अनुमंडल बनाने का पक्ष रखेगा। बैठक में श्याम बिहारी सिंह, सतेन्द्र सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, उदय सिंह और अरविंद पासवान ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि जनता की आवाज बनकर संबंधित पक्षों से मिलकर अनुमंडल बनाने हेतु दबाव बनाना आवश्यक है। अध्यक्ष ने बताया कि दूरभाष पर स्थानीय विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह से भी वार्ता की गई है। अगली बैठक आम सभा के रूप में विधायक की अगुवाई में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.