नवीगंज को हराकर एटा ने जीता उद्घाटन मैच
कन्नौज, जून 17 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के फरीदपुर प्रेमपुर गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कभी हारता नहीं, बल्कि जीतता है या फिर सीखता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नवीगंज और एटा की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में एटा की ए टू आर फैशन हब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 अंक हासिल किए, जबकि मां आनन्दी ज्वैलर्स नवीगंज की टीम 27 अंक ही बना सकी। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे तथा खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.