रुडकी, अप्रैल 13 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। आईआईटी रुड़की ने भारत में पंप्ड स्टोरेज हाइड्रोपावर (पीएसपी) विकास के लिए आगे की राह शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है। इसमें देश के नेट ज़ीरो 2070 लक्ष्यों को प्राप्त करने और ग्रिड स्थिरता सुनिश्चित करने का रोडमैप तैयार किया गया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने इस रिपोर्ट का औपचारिक विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पंप्ड स्टोरेज हाइड्रोपावर न केवल नवीकरणीय ऊर्जा को ग्रिड के साथ जोड़ने में मदद करेगा, बल्कि आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा का मुख्य स्तंभ बनेगा। साक्ष्य-आधारित यह अध्ययन नीति निर्माण और निवेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.