आरा, फरवरी 12 -- आरा। बिजली कंपनी एसबीपीडीसीएल की ओर से आज शुक्रवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आरा में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में डीएम समेत बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और इलाके के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बिजली उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुटीर ज्योति के उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल लगवाने के बारे में और स्मार्ट मीटर के उपयोग से होने वाले फायदे समेत साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...