नवा रायपुर में यश फैन्स की इकाई से 3,500 लोगों को रोजगार की उम्मीद
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- छत्तीसगढ़ में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई स्थापित की जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में परियोजना का भूमिपूजन किया गया। राज्य सरकार के अनुसार, इस इकाई पर 152.74 करोड़ रुपये का निवेश होगा और यहां 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। यह प्रदेश की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से औद्योगिक विकास नीति 2024-30 तैयार की गई है। उनके अनुसार, यश फैन्स की इकाई से रोजगार के साथ प्रदेश में विनिर्माण गतिविधियों का भी विस्तार होगा।तैयार उत्पादों पर जोर राज्य सरकार ने कहा कि इस परियोजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.