नवाह यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
समस्तीपुर, मई 9 -- रोसड़ा। शहर से सटे हिरमिया वार्ड छह में शुक्रवार को नवाह यज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महती संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं कुंवारी कन्याएं शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक यात्रा निकाली। यज्ञ परिसर पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। इसके उपरांत वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार नवाह यज्ञ की आहुति प्रारंभ हुई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूरा क्षेत्र जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया यज्ञ के दौरान पूरे नौ दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया है। नवाह यज्ञ के मुख्य यजमानों में रंजीत साह, सुरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.