दुमका, मार्च 22 -- रानेश्वर। प्रतिनिधि रानेश्वर के आसनबनी गांव के सब्जी हटिया परिसर में श्री श्री 108 बजरंगवली मंदिर परिसर एवं नीचे पाड़ा स्थित श्री राम भक्त हनुमान आश्रम में इन दिनों नवाह परायण यज्ञ जारी है। नवरात्र के प्रथम पूजा शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया था। अनुष्ठान 9 दिनों तक जारी रहेगा और श्री तुलसी दास कृत रामचरित मानस ग्रन्थ का सम्पूर्ण पाठ किया जाएगा। अनुष्ठान को लेकर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है। संध्या रात्रि में मंदिर परिसर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अनुष्ठान प्रकाश नारायण पांडेय के निर्देशन में संचालित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.