वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। कपिलधारा स्थित श्री आदि शक्ति दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय अखंड हरिकीर्तन की शनिवार को पूर्णाहुति हुई। दुर्गा माता मंदिर की कीर्तन मंडली ने हरिकीर्तन किया। इस मौके पर विधि-विधान पूर्वक कन्या पूजन किया गया। इसके बाद माता की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकलकर शोभायात्रा खालिसपुर, सलारपुर, कोटवा होते हुए सरायमोहना स्थित जौ विनायक घाट तक गई। मंदिर के व्यवस्थापक अशोक पाण्डेय उर्फ पोछू गुरु ने बताया कि कपिल मुनि आश्रम पंचम धाम सेवा समिति के विशेष सहयोग से यह आयोजन हुआ। इस दौरान लक्ष्मण पांडेय, संजय पाठक, अरुण कुमार पांडेय, जगदीश चौरसिया, प्रदीप पाठक, संतोष शुक्ला, संतोष सेठ, गिरीशचंद्र पांडेय, पुष्पराज सिंह, श्याम बिहारी मौर्य आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...