उन्नाव, मार्च 25 -- उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय भदनांग में नए शिक्षा सत्र को लेकर नवारम्भ उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें बालवाटिका केंन्द्रो व प्राथमिक विद्यालयो में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत कर शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में एआरपी राकेश शुक्ला, अभिषेक अवस्थी, मयंक मिश्रा, हर्षित मिश्रा, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, आशीष नरायण, सुनील कुमार आदि की उपस्थिति रही। एआरपी मयंक मिश्रा ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...