उरई, मार्च 25 -- पड़री। कोंच के ग्राम पड़री स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो पर बुधवार को नवारम्भ महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर 3 से लेकर 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करना और उन्हें केंद्र की गतिविधियों से जोड़ना रहा। इस उत्सव के दौरान प्रधानाध्यापक उदय भानु निरंजन और सीमा रानी सचान ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सहायिका गंगा देवी सहित शिक्षिका आराधना निरंजन, सृष्टि गुप्ता और साधना निरंजन की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों और अतिथियों ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...