अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर 'नवारंभ उत्सव' के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, गोपी (अकराबाद) में बाल वाटिका व स्कूल अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह, प्रोवेशन अधिकारी हितेश कुमारी, जिला समन्वयक महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग नीतू सारस्वत, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल व एसडीओ विद्युत विभाग शेर सिंह लोधी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया। डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चे के जीवन की मजबूत नींव होती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करते हैं। हितेश कुमारी ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं नीतू सारस्वत ने बाल वाटिका में आई महिलाओं के लिए अन्नप्राशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.