कौशाम्बी, मार्च 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा ब्लॉक के आंगनवाड़ी केंद्र ख्वाचकीमई में बुधवार को नवारंभ उत्सव के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। केंद्र पहुंचने पर बच्चों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रधान प्रतिनिधि इंजीनियर मनीष सम्राट ने बच्चों को लंच बॉक्स, खिलौने तथा पढ़ने-लिखने की सामग्री वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से केंद्र आने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा के प्रति बच्चों और अभिभावकों में सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान केंद्र परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बच्चों की...