बिजनौर, मार्च 25 -- बिजनौर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र हकीकतपुर प्रयाग में नवारंभ उत्सव बड़े उत्साह के साथ माताओं और छोटे बच्चों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा शिक्षकों के साथ मिलकर मनाया। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षक आदेश पाल चौधरी ने किया। इसके पश्चात बच्चों ने छोटा सा दिल है छोटी सी आशा जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि आदेश चौधरी, प्रधानाध्यापक गुलशन गुप्ता, विशाल यादव तथा ललित शर्मा ने सभी माताओं व ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्र जिसे अब बाल वाटिका नाम दिया है के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री हकीकतपुर प्रयाग गीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री जीवनपुर नीतू, सहायिका सुशीला देवी आदि रहीं।बाल वाटिका नवारंभ कार्यक्रम का शुभारंभप्राथमिक विद्यालय ...