कन्नौज, अप्रैल 8 -- ​कन्नौज। चर्चित किशोरी दुष्कर्म और गैंगस्टर मामले में बुधवार को मुख्य आरोपी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, उसके भाई नीलू यादव और पीड़िता की बुआ की कोर्ट में पेशी हुई। सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कारणों से तीनों आरोपियों को अलग-अलग जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पॉक्सो एक्ट कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। ​सदर कोतवाली पुलिस द्वारा अगस्त 2024 में दर्ज किए गए इस संगीन मामले में आरोपी नवाब सिंह यादव वर्तमान में बांदा जेल में निरुद्ध है, जबकि साक्ष्य मिटाने के आरोपी उसके छोटे भाई नीलू यादव उर्फ वीरपाल को कौशांबी जेल में रखा गया है। वहीं, पीड़िता की बुआ, जिसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, अनौगी जिला जेल में बंद है। शासकीय अधिवक्ता संतकुमार दुबे ने बताया कि तीनों ने जेल प...