बुलंदशहर, जून 25 -- ​मेरठ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पश्चिम क्षेत्र की कमान नोएडा के कद्दावर नेता नवाब सिंह नागर को सौंपी है। नवाब सिंह नागर को भाजपा का पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ​राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने एक बड़ा 'गुर्जर कार्ड' खेला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी गणित में गुर्जर समुदाय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। नागर की नियुक्ति को इस क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को और अधिक व्यापक बनाने और समुदाय के बीच अपनी पकड़ को और मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है。 यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान, सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले; देखें पूरी लिस्ट किसे क्या...