साहिबगंज, सितम्बर 19 -- राजमहल। साहिबगंज-राजमहल मुख्य मार्ग स्थित नवाब डयोढ़ी (सैयद बाजार) मस्जिद के पास बीती रात बाइक हादसे में युवक की मौत हो गयी। सुबह में लोगों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पांच बजे कुछ लोग मॉर्निंग वॉक और कुछ लोग मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए जा रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी बाइक और उसके नीचे दबे एक युवक पर पड़ी। देखते-ही-देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना राजमहल थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही थाना के एएसआई सर्जन मुर्मू दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। उक्त युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मोकीमपुर पंचायत के शोभापुर निवासी नोंगेन मंडल के पुत्र गोरांगो मंडल (28) के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दिया गया। परिजनों ने अस्पताल में ...