कन्नौज, दिसम्बर 21 -- कन्नौज, संवाददाता। बहुचर्चित रेप केस में जेल जाने के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलू यादव पर प्रशासनिक और कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। जेल भेजे जाने के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ न सिर्फ गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज किए गए, बल्कि अपराध से अर्जित मानी जा रही संपत्तियों पर भी ताबड़तोड़ कुर्की की कार्रवाई की गई। अब तक प्रशासन द्वारा अलग अलग चरणों में करीब 13 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। सबसे बड़ी कार्रवाई के तहत जिला प्रशासन ने रविवार को नवाब सिंह यादव और नीलू यादव से जुड़ी 8 करोड़ 65 लाख रुपये कीमत की पांच संपत्तियां कुर्क की। प्रशासन का दावा है कि यह संपत्तियां संगठित अपराध और दबंगई के जरिए अर्जित की गई थी। इससे पहले नवाब सिंह यादव की मां मूला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.