मुरादाबाद, जुलाई 23 -- सपा नेताओं द्वारा पिछड़ा व अति दलित समाज के खिलाफ जातीय टिप्पणी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) गुरुवार को सड़क पर उतर आई। अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित और अतिदलित वर्गों के खिलाफ कथित जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों पर निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सोशल मीडिया पर जातीय वैमनस्य फैलाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियों के खिलाफ साइबर कानूनों के तहत तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। नवाबपुरा क्षेत्र में लगभग दो हजार मकानों को ध्वस्तीकरण के लिए चिन्हित किए जाने के मामले में किसी भी कार्रवाई से पहले दोबारा सर्वे कराने और स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करन...