गोंडा, मार्च 27 -- गोंडा, संवाददाता। कैसरगंज से भाजपा सांसद करणभूषण सिंह ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की है। सांसद ने क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई समस्याओं के समाधान की मांग की। सांसद का दावा है कि मंत्री ने समस्याओं के समाधान का वादा किया है, साथ ही क्षेत्र के स्टेशनों पर कई ट्रेनों का ठहराव कराए जाने का आश्वासन भी दिया है। सासंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि नबाबगंज का रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। नवाबगंज रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से परिपूर्ण करते हुए दिल्ली तक की यात्रा करने वालो के लिए ट्रेन मिलेगी। इसके साथ गोंडा लखनऊ राजमार्ग और करनैलगंज हुजूरपुर राजमार्ग की रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के साथ जरवल स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली एक एक्सप्रेस या सुपरफास्ट गाड़ी के अप और डाउन यात्रा...