गंगापार, मई 30 -- नवाबगंज कस्बे की प्रमुख सब्जी मंडी रोड पर दूसरे दिन भी जलभराव की स्थिति बनी रहने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों तथा राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा पानी के कारण आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी रोड क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए आते-जाते हैं। लगातार जलभराव के कारण दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। सड़क पर फैले पानी से फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता विनोद कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य संजीव कुमार त्रिपाठी, पप्पू पिपरा...