गंगापार, जून 3 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे की प्रमुख सब्जी मंडी रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी प्रयागराज एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी नालियों के निर्माण की मांग की है।संजीव कुमार मिश्र का कहना है कि माघ मेले के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा जल निकासी के लिए नाली निर्माण की दिशा में खोदाई कराई गई थी, लेकिन बाद में वह व्यवस्था प्रभावी रूप से विकसित नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप क्षेत्र में जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है और मामूली बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है। सब्जी मंडी रोड नवाबगंज क्षेत्र का अत्यंत म...