गोंडा, मई 13 -- नवाबगंज (गोंडा)। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर परसापुर गांव में शूटिंग रेंज के निकट सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे करीब 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि अधेड़ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूमता देखा गया था। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव को पीएम के लिए मोर्चरी रवाना कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...