गोंडा, मई 9 -- नवाबगंज, गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक बेटी घर नहीं आई तो परिवार में बेचैनी बढ़ने लगी। माता-पिता और अन्य परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में उसे खोजने की कोशिश की, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कहीं से कोई सुराग हाथ नहीं लगा。

पिता की शिकायत पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात युवक लंबे समय से मोबाइल फोन के माध्यम से उनकी बेटी से संपर्क में था। प...