बरेली, अप्रैल 21 -- ब्लॉक क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे गांवों में नाली, खड़ंजा, सीसी मार्ग का निर्माण कराने के साथ ही 12 स्थानों पर वाटर कूलर भी लगवाए जाएंगे। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गांवों में विकास कार्य कराने के लिए 120 प्रस्ताव पारित हुए। दो करोड़ रुपये की लागत से यह विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार ने पांच सालों के अंदर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक ब्लाक क्षेत्र में 30 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं। ब्लाक क्षेत्र का कोई भी गांव ऐसा नहीं है। जहां विकास कार्य न कराया गया हो।बैठक में भाजपा जिल...