गंगापार, जनवरी 30 -- नवाबगंज कस्बे में इन दिनों फैली गंदगी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुख्य सड़कों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई स्थानों पर नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है। राहगीरों को नाक ढककर गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित कूड़ा उठान न होने और समय पर सफाई न होने से हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। कूड़े के ढेरों पर आवारा पशु मुंह मारते रहते हैं, जिससे कचरा सड़कों पर दूर-दूर तक फैल जाता है। बाजार क्षेत्र के दुकानदारों का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। सुबह से शाम तक सफाई न होने के कारण पूरे दिन दुर्गंध बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई मोहल्लों में दो-दो, तीन-तीन दिन तक...