गोंडा, फरवरी 5 -- नवाबगंज, संवाददाता। नगर के कई मोहल्ले में पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। कस्बे में पिछले छह माह से जल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान सड़क के किनारे गड्ढे खोदकर पाइप तो डाल दिए गए, लेकिन उसके बाद सड़क की सही तरीके से मरम्मत नहीं कराई गई। इससे सड़कों की हालत और खराब हो गई है। हल्की बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। सड़क पर मिट्टी फैलने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढों की मिट्टी भी कई स्थानों पर धंस गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अमृत योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम को सौंपा गया है, जिसे ठेक...