गोंडा, अप्रैल 30 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बे में गुरुवार की तड़के भोर में उस समय हड़कंप मच गया जब अयोध्या-गोंडा हाईवे पर पड़ाव मोहल्ले के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सड़क किनारे खड़े कई वाहन और स्थानीय निवासियों का टीन शेड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

ट्रक चालक की जानकारी सीतापुर जनपद के लहरपुर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय ट्रक चालक सनोज पुत्र रमेश बुधवार की रात लहरपुर से प्लाई बोर्ड का भारी-भरकम माल लादकर अयोध्या की ओर रवाना हुआ था। उसके साथ एक नाबालिग खलासी राम सहारे भी ट्रक में सवार था। रात भर का सफर तय करते हुए जब ट्रक नवाबगंज...