बरेली, फरवरी 17 -- नवाबगंज। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने सोमवार को विधानसभा में क्षेत्रीय मुद्दों को उठाया। उन्होंने नवाबगंज क्षेत्र की सड़कों, पुल, न्यायालय और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विषयों को सदन में रखा। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि नवाबगंज से कुंडरा कोठी को जोड़ने वाली सड़क पर लगातार यातायात का दबाव बढ़ रहा है। यह मार्ग नैनीताल हाईवे से जुड़ता है यदि इस सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए तो आवागमन सुगम होगा। उन्होंने नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग पर अधकटा रब्बानी बेगम के पास अप्सरा नदी पर बने पुल को जर्जर बताते हुए उसके शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नवाबगंज में मुंसिफ कोर्ट पहले ही स्वीकृत हो चुका है, न्यायालय के लिए भूमि चिह्नित कर बाउंड्रीवाल भी कराई जा चुकी है। उन्होंने न्यायालय भवन निर्माण के लिए धन स्वीकृत करने क...