बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। क्षेत्र के गूमा गांव स्थित हाजी इस्माइल डिग्री कालेज के मैदान में रविवार को गूमा प्रीमियम लीग का आगाज किया गया। उद्घाटन मुकाबले में रॉयल इलेवन बनकटवा ने शानदार खेल दिखाते हुए महाकाल नवाबगंज को 21 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। विजेता टीम के विनय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि परवेज उमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि खेल हमें अनुशासन और आपसी भाईचारा की भावना सिखाती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। आयोजन समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता ने बताया कि नवाबगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.