गोंडा, मई 1 -- नवाबगंज, गोंडा, संवाददाता। अयोध्या-मनकापुर रेल रूट पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब टिकरी क्रासिंग के पास डाउन नौतनवा मालगाड़ी के दस डिब्बे अचानक अलग हो गए। सतर्क महिला गार्ड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद डिब्बों को दोबारा जोड़कर ट्रेन को मनकापुर के लिए रवाना किया गया। कटरा अयोध्या आरपीएफ चौकी इंचार्ज एसपी चौबे ने बताया कि अयोध्या से मनकापुर की ओर जा रही डाउन नौतनवा मालगाड़ी जैसे ही टिकरी रेलवे क्रासिंग 12सी पार कर आगे बढ़ी, तभी अचानक मालगाड़ी के दस डिब्बे पीछे छूट गए। इंजन दस डिब्बों को पीछे छोड़कर करीब सौ मीटर आगे जाकर रुक गया। जांच में सामने आया कि रेलवे क्रासिंग 12सी पार करते समय प्रेशर पाइप अलग हो जाने के कारण मालगाड़ी के दस डिब्बे इंजन से कट गए। मालगाड़ी पर आयरन रॉड लदा हुआ ...