जौनपुर, जून 3 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव के नवापुर पुरवा में इन दिनों रात होते ही दहशत का माहौल हो जाता है। अज्ञात लोगों द्वारा लगातार की जा रही पत्थरबाजी की घटनाओं ने पूरे गांव को भय और असुरक्षा के साये में धकेल दिया है। मेदपुर बनकट नवापुर निवासी अशोक कुमार यादव के दरवाजे पर रात के अंधेरे में पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। अंधेरा होने के कारण पत्थर फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पा रही है। गर्मी के दिनों में अधिकतर ग्रामीण दरवाजे के सामने ही सोते हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

पत्थरबाजी का माहौल पत्थरबाजी की इन घटनाओं से पूरे गांव में भय का माहौल है। रात होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं और बच्चों को बाहर निकलने से रोकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पत्थर फेंकने वाले की पहचान ...