बलिया, अप्रैल 18 -- सिकंदरपुर। नवानगर ब्लॉक में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे नामांकन अभियान को इस वर्ष उल्लेखनीय सफलता मिली है। स्थिति यह है कि एक से 14 अप्रैल तक कुल 1667 नव प्रवेशी बच्चों का नामांकन किया गया है, जो शिक्षा विभाग के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है। बीईओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय टीम लगातार गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रही है। शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों की टीम घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिससे नामांकन संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत न केवल बच्चों का नामांकन किया जा रहा है, बल्कि अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

हिंदी हि...