नवादा हनुमान मंदिर में रामनवमी पर एक साथ 2000 से अधिक ध्वजारोहण, भक्तिमय हुआ माहौल
खगडि़या, मार्च 28 -- चौथम । प्रतिनिधि चौथम प्रखंड के नवादा गांव स्थित हनुमान मंदिर एक बार फिर सामूहिक एकता और आस्था का केंद्र बन गया। शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर यहां एक साथ दो हजार से अधिक पताकाओं (ध्वज) का ध्वजारोहण किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। बताया जाता है कि चौथम पंचायत के अंतर्गत आने वाले नवादा गांव की आबादी लगभग 11 हजार से अधिक है और गांव पांच वार्डों में विभाजित है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव के सभी लोग एकजुट होकर हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण करते हैं। शुक्रवार को जब एक साथ हजारों ध्वज फहराए गए तो पूरा क्षेत्र जय हनुमान के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर ग्रामीण नरेश सिंह, बजरं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.