देवघर, मई 18 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय परिस्थिति में गायब हुई युवती को पुलिस ने बिहार के नवादा जिला से बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया। जानकारी के अनुसार युवती की पहचान बिहार के नवादा जिला अंतर्गत चौबे गांव निवासी आयुष कुमार उर्फ प्रिंस कुमार से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बताया जाता है कि गत 8 मई को युवती घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- किशोरी बरामद, आरोपित को भेजा गया जेल उसके बाद युवती के पिता ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर...