नवादा, नवम्बर 30 -- नवादा। राजेश मंझवेकर मगध क्षेत्र में अपना विशिष्ट महत्व रखने वाले नवादा शहर के लोग इन दिनों जहरीली हवा के कारण कराह रहे हैं। निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, सड़कों की खस्ताहाली, बढ़ते वाहनों के धुएं और कूड़ा जलाने की आदत ने जिले के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई को खतरनाक स्तर पर पहुंचा दिया है। हाल के दिनों में शहर का औसत एक्यूआई 141 तक दर्ज किया गया है, जो अस्वस्थकर श्रेणी में आता है और संवेदनशील समूहों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी हानिकारक माना जाता है। इस जानलेवा प्रदूषण ने यहां के लोगों की दैनिक जीवनशैली और स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। सुबह-शाम की ठंड तथा कोहरे वाली परिस्थिति के कारण भी समस्या मुंह बाए खड़ी है। आम लोगों ने इस परेशानी पर चिंता जताते हुए यह उम्मीद जताई है कि लोग चेतेंगे और अभी से बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.