जमुई, अप्रैल 23 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति तथा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सांसद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दशकों से लंबित नवादा-लक्ष्मीपुर रेल लाइन की स्वीकृति मिल गई है। बेहतर रेल और सड़क संपर्क से जमुई के आर्थिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि स्वीकृत रेल लाइन के निर्माण हेतु 621 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन हो चुका है। सांसद ने बैठक के दरम्यान ग्रामीण कार्य विभाग , लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण , विद्युत , कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- हाई मस्ट लाइट का सासंद ने किया उद्घाटन आगामी गर्मी की चुनौतियों को देखते हुए पेयजल और सिंचाई योजनाओं को प्...