मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती के लगातार प्रयासों से वर्षों से लंबित नवादा-लक्ष्मीपुर रेल परियोजना को नई गति मिली है। लंबे समय से फाइलों में अटकी यह योजना अब पुनः क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार मिलने की संभावना है। इसके साथ ही क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। ऐसे में स्पष्ट है कि, नवादा-लक्ष्मीपुर रेल परियोजना को मिली नई गति न केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर पहल है, बल्कि दक्षिण बिहार के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें सांसद अरुण भारती की सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आई है। वहीं, परियोजना को मिली स्वीकृति का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। लेकिन, अब सबसे अहम चरण इसका समयबद्ध निर्माण और प्रभावी क्रियान्वय...