नवादा, अक्टूबर 12 -- नवादा, सुधीर कुमार गुप्ता नवादा जिले में 68 साल के चुनावी इतिहास में आधी आबादी आज तक हाशिये पर है। अब तक हुए सभी विधानसभा चुनावों में हार-जीत में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आजादी के बाद मात्र 18 बार ही महिलाएं विधानसभा चुनाव जीती हैं। इनमें भी गायत्री देवी पांच बार, पूर्णिमा यादव चार बार,अरुणा देवी चार बार और राजकुमारी देवी ने दो बार चुनाव जीता। वहीं नीतू देवी, विभा देवी और शांति देवी ने एक-एक बार प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। यानी पांचों विधानसभा मिलाकर मात्र सात महिलाएं ही सदन की दहलीज तक पहुंची हैं। नवादा जिले में विधानसभा का पहली बार चुनाव 1952 में हुआ। तब से लेकर 2020 तक कुल 18 बार चुनाव हो चुका है। जिले के हिसुआ विधानसभा सीट से पहली बार 1957 में कांग्रेस से राजकुमारी देवी ने अपना परचम लहराया। 1962 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.